अर्जुन के 10 नाम :
अर्जुन देव भूमि भारतवर्ष की देव भाषा संस्कृत में लिखे गए विश्व के सबसे बड़े महाकाव्य महाभारत के महान नायक है अपने युग के महान धनुर्धर थे जो लक्ष्य सिद्धि , बल पराक्रम, परोपकार , दया , गुरु भक्ति और ईश्वर के प्रति आत्म समर्पण आज भी दुनिया भर में प्रसिद्ध है | अर्जुन के कुल 10 नाम है जो उनके गुण के कारण ही प्रसिद्ध हुए हैं ये नाम : -
- अर्जुन
- फाल्गुन
- जिष्णु
- किरीटी
- श्वेतवाहन
- विभ्त्सू
- विजय
- कृष्ण
- सब्यसाची
- धनंजय
जो पर्याप्त धन कमाता है उसे धनंजय जो सदैव जीतता है वह विजय अर्जुन के रथ के घोड़े सफ़ेद थे इसलिए श्वेतवाहन इनका जन्म उत्तरी फाल्गुनी नक्षत्र में हुआ था इसलिए फाल्गुन शत्रु को युद्ध में परास्त करने वाले देवताओं ने इन्हें मुकुट पहनकर सम्मानित किया इस कारण से किरीटी जो कभी घृणित कार्य नहीं करता वह विभ्त्सू जो सर्वथा शुद्ध चरित्र वाला और श्रेष्ठ काम करता है वह अर्जुन कहा जाता है जो अजेय है उसे जिष्णु कहते हैं जिसके शरीर का रंग काला हो वह कृष्ण है और सब्यसाची इसलिए की अर्जुन दोनों हाथों से बाण चलाने में निपुण थे |
#KLDCLASSES #kld #kldclassesblogger