लेबनान देश की सच्चाई
लेबनान देश :- लेबनान देश एक पश्चिमी एशिया का एक देश है जो भूमध्य सागर में स्थित है इस देश का कुल क्षेत्रफल 10545 वर्ग किलोमीटर ही है इस देश की कुल आबादी की बात किया जाये तो इस देश में कुल आबादी 30 लाख है जिसका 60% मुस्लिम है जिसमे शिया और सुन्नी की आबादी लगभग बराबर ही है और 38% आबादी ईसाई समुदाय की है
दुनिया के अन्य देशो की तरह ही इस देश ने भी गुलामी भरा जीवन जिया है जैसे 1943 में फ़्रांस देश से आजादी मिली तो वही 2006 में इजराइल देश से युद्ध का सामना करना पड़ा था
इस देश का राष्ट्रपति हमेशा ही ईसाई समुदाय से ही हो सकता है तो वही प्रधानमंत्री मुस्लिम (सुन्नी समुदाय ) और सभा का अध्यक्ष ( शिया समुदाय ) से ही हो सकता है ऐसा दुनिया के किसी और देश में नहीं देखा जा सकता है यही इस देश को काफी समृद्ध भी बनाती है
लेबनान देश का इतिहास :-अन्य देशो की तरह ही इस देश का भी इतिहास काफी पुराना है एक रिपोर्ट के अनुसार करीब इस देश का इतिहास 2500 ईसा पूर्व का है इस देश में आज भी 24 अक्षरों वाली वर्णमाला लागू है आज दुनिया के कई और देशो में भी इसे देखा जा सकता है इस देश पर करीब 200 वर्षो तक फारसियो का शासन था
विश्व विजेता के लिए निकले अलेक्जेंडर सिकंदर ने करीब 331 ईसा पूर्व में इस स्थान को जीता था और इस स्थान पर सिकंदर के मरने के बाद सेल्यूकस निकेटर ने शासन किया था इसी क्रम में रोमनो ने 24 ईसा पूर्व में यूनानियो को युद्ध में हरा दिया और करीब 6 सदियों तक इस देश पर शासन किया और यही से ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार करना शुरू किया और यह क्रम काफी लम्बे समय तक चला और करीब 1943 में फ़्रांसिसी संधि के बाद इस देश को आजादी मिलती है
आजादी के बाद ही इस देश में सत्ता पाने के लिए आपस में ही गृहयुद्ध छिड़ जाता है और आज स्थिति ये है की इस छोटे से देश में ही करीब 2.50 लाख शरणार्थी मौजूद है ऐसे में आज भी यह देश कई अन्य समस्याओ का सामना कर रहा है
इस देश के प्रमुख शहर :- बेरुत इस देश की राजधानी है इसके अलावा बेक्का , माउन्ट लेबनान , उत्तरी लेबनान , दक्षिणी लेबनान प्रमुख शहर है
दुनिया का पहला देश है जिसने नाव का निर्माण किया था विश्व का एक मात्र देश है जहा पर स्कूलों के लिए अपने अलग से कानून उपलब्ध है
इस छोटे से देश की ही 5 स्थलों को यूनस्को की प्रमुख स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है माउन्ट लेबनान का नाम इस देश में उपस्थित पर्वत के नाम पर ही रखा गया है इस देश का समय ग्रीन मीन टाइम से करीब 2 घंटे आगे रहता है
हिजबुल्लाह संगठन :- इसका अर्थ अल्लाह का दल , इसका प्रारंभ करीब 1980 के दशक में हुआ था इसका उद्देश्य लेबनान देश से इजराइली सेनाओ को हटाना और करीब वर्ष 2000 मे जाकर इनको सफलता प्राप्त होती है इस संघठन के प्रमुख देशो में ईरान का नाम सबसे पहले आता है और सबसे बड़ी बात की इसे सरकार का भी समर्थन प्राप्त है इसके सदस्य देश की संसद में भी सदस्य बने हुए है इस संघठन के साथ अमेरिका का सीधे सीधे कई बार युद्ध हो चूका है इसलिए ही अमेरिका इस संघठन को एक आतंकवादी संगठन भी मानता है लेकिन इस देश की करीब 40% जनसंख्या का भरोसा है इसके पास |
भारत और लेबनान देश :- भारत और इस देश के मध्य सम्बन्ध करीब 1954 से ही जारी है और भारतीय दूतावास इस देश के बेरुत शहर में बना हुआ है भारत और लेबनान देश के मध्य 1975 से लेकर 1990 तक गृहयुद्ध के समय व्यापार पूरी तरह से बंद था लेकिन अब यह व्यापार काफी अधिक का हो गया है ............
#Lebanonstruth, #Lebanoncountry, #HistoryofthecountryLebanon, #Beirutcity, #Bekkaa, #MountLebanon, #NorthernLebanon, #SouthernLebanon ,
#hezbollahorganization, #indialebanonrelation , #lebanoncountrytour , #beirutnews, #arabcountryissues ,
Tags:
international issues



