दुनिया भर में लड़कियों का हाल
दुनिया भर में काम करने के लिए एक देश से दुसरे देश के लोग जाया करते है ये कोई नई बात नहीं है लेकिन सबसे अधिक चर्चा की बात ये है की वहा पर उन कामगारों को कितनी बेसिक सुविधाए मिलती है अगर ऐसा नहीं होता है तो इससे मानव जीवन संकटमय बन जाता है और इसमें सबसे अधिक महिलाये ही पीड़ित होती है
प्रवासी लड़कियो के लिए नियम :- प्रवासी कामगारों में अगर केवल महिलाओ की बात किया जाये तो नियम तो ये कहता है कि उस देश की सरकार के साथ साथ वहा की कोई भी कंपनी/संस्था या अन्य कोई भी एजेंसी कोई भी ऐसा कार्य नहीं करने के लिए मजबूर करेगी जिससे महिलाओ का शोषण या अत्याचार की स्थिति पैदा करे अगर वो स्थिति आ भी जाये तो सबसे पहले उसके लिए उचित प्रबंध कर लिया जाये
कफाला कानून :- यह नियम अरब के लगभग सभी देशो में लागू है इसके तहत सबसे पहले आपको वीजा , मालिक के पास जमा करना होता है , मालिक की अनुमति के बिना आप काम नही छोड़ सकती है , भागने की कोशिश करने पर पुलिस आपको गिरफ्तार कर सकती है और सबसे बड़ी बात बिना अनुमति के आप किसी और के घर में या कही और पर आप कोई भी काम नहीं कर सकती है , जब तक आपसे कहा जाता है तब तक आपको काम करना होता है नहीं तो दंड का प्रावधान पहले से निर्धारित किये गये होते है
जैसे कुवैत , सऊदी अरब , ओमान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशो में तो सभी लड़कियो को 19 - 19 घंटे तक भी काम कराया जाता है , ओमान देश में तो घर में लड़की के न काम करने पर मालिक के द्वारा मारा जाता है इन देशो में काम न करने पर बलात्कार की घटना एक सामान्य सी बात है जैसे कुवैत देश में ही अभी कुछ ही समय पहले एक लड़की का शव फ्रिजर में रखा पाया गया था
ऐसा क्यों होता है :- अधिकतर लडकिया गरीब देशो से होती है , अरब देश अन्तर्राष्ट्रीय श्रम कानून को नहीं मानते है , सुरक्षा की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं , और सबसे बड़ी बात इन देशो में ही देखा जाये तो अपने अपने ही अलग अलग नियम मौजूद है उपर से लडकियों को लेकर इन देशो में आज भी वो रूढ़िवादी समाज बना हुआ जो देश अपने ही देश की महिलाओ पर इतनी पाबंदिया लगाये हो वह देश दुसरे देशो को महिलाओ को अधिकार कैसे दे सकता है ?
इसी को देखते हुए यूरोप के अधिकतर देश अपने देश की महिलाओ और लडकियों को इन देशो में काम करने के लिए नहीं भेजते है
बांग्लादेश :- कुछ समय पहले ही एक केस काफी चर्चा में आया था जब इस देश की नूरी बेगम ने उस दलाल पर केस कर दिया था जिनके बहकावे में आकर ये सऊदी अरब में काम करने के लिए गई थी और इनको वहा पर 2 महीने का वेतन ही नहीं मिला और 2 महीने जेल में रहने के बाद वहा से किसी तरह भागकर अपने देश में आई इसके बाद दलालों ने इनको बहुत अधिक मारा भी था
भारत देश :- भारत में अगर बात किया जाये तो कामवाली बाई के ऊपर निर्भर करता है कि वह किसके घर में काम करेंगी , समय पहले से निर्धारित रहते है जैसे सुबह या शाम , काम पसंद न आने पर कभी भी काम को छोड़ सकती है इसके साथ ही वह एक साथ कई घरो में काम कर सकती है
कारण :- अक्सर होता ये है की गरीब लडकियों को विदेशो में कमाने के लिए भेजा जाता है और ये जिस देश में भी काम करती है उन देशो में इन्हें गुलाम माना जाता है जैसे सबसे अधिक बांग्लादेश , एशिया के अधिकतर देशो की , अफ्रीका और इसके साथ ही कुछ और देशो की महिलाये विदेशो में काम करने जाती है .................
#women , #indianwomen , #girlsissues, #problemsofwomen , #saudiarabcountry, #Rulesformigrantgirls, #kldclasses, #migrantworkers, #KafalaLaw, #abordissues, #internationallaborlaw, #ilo , #ILO ,#bangaladeshcountry , #indiabangaladeshcountryrelation , #indiatosaudiarab , #saudiarabtour , #UAEtour ,
